अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वन महोत्सव का पांचवा दिन: फायर स्टेशन परिसर में उमड़ा पर्यावरण प्रेम, अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने किया पौधरोपण

On: July 5, 2026 5:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वन महोत्सव का पांचवा दिन: फायर स्टेशन परिसर में उमड़ा पर्यावरण प्रेम, अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम परिसर में सैकड़ों पौधे रोपे गए

सहसवान (बदायूं) वन विभाग द्वारा प्रदेश घर में मनाए जा रहे वन महोत्सव के पांचवें दिन वन महोत्सव सहसवान स्थित फायर स्टेशन परिसर में सामाजिक वानिकी प्रभाग,बदायूं के अंतर्गत सहसवान रेंज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के इस मौके पर योजना अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा जनमानस को प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम”आम बहार, आपके द्वार” एवं संचालित वृक्षारोपण महाअभियान के उद्देश्यों एवं महत्व से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण,जैव विविधता संवर्धन,जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में फायर स्टेशन के समस्त कर्मचारी,पुलिस विभाग की डायल-112 टीम के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीणजन तथा सहसवान रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार सिंह,वन दरोगा देवेन्द्र कुमार, विजय सिंह, सूरज मोहन, वन रक्षक शुशांक कुमार सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply