अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भैंस के आगे बीन बजाते नजर आए स्वास्थ्य कर्मी, देखते रह गए लोग

On: June 9, 2026 1:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दमोह: स्वास्थ्य विभाग में जिला अस्पताल परिसर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कई प्रदर्शन किया जिनमें मुख्य प्रदर्शन होने का भैंस के आगे बीन बजाना रहा। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग है कि उनको स्थाई नौकरी दी जाए। स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का उनका यह सातवां दिन था। इस दौरान उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर शासन प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की।

नौकरी की मांग में भैंस के आगे बीन!
दरअसल, प्रदेश भर के साथ दमोह में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं और अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने चरणबद्ध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को भैंस के आगे बीन बजाने का प्रदर्शन किया। सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शहर के अस्पताल के पास अंबेडकर चौराहे पर जमा हुए जहां उन्होंने भैंस को माला पहनाई। फिर उसके आगे बिन बजाई और चारा भी खिलाया।

बमुश्किल मानी अड़ियल भैंस, रोचक दृश्य कैमरे में कैद
‘भैंस के आगे बीन बजाना’ इस एक कहावत को चरितार्थ करने सड़क पर भैंस के आगे बीन बजाने में भी इन कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अड़ियल भैंस बमुश्किल मानी और आखिरकार इन कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन कर ही लिया। यह रोचक दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply