अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में रिश्वतखोर टेक्नीशियन निलंबित, लाइनमैन की संविदा होगी खत्म

On: August 14, 2026 11:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में रिश्वतखोर टेक्नीशियन निलंबित, लाइनमैन की संविदा होगी खत्म

बदायूं। खेत में फुंका ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए किसान से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े टीजी-2 (टेक्नीशियन) हरदेवा राम और संविदा लाइनमैन मानक चंद्र पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद हरदेवा राम को निलंबित कर दिया गया है।वहीं लाइनमैन की संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पर कार्रवाई संभव है।मामले की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया जाएगा।जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं जेई व दरोगा:-एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह ने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नैथू के हेमराज को बिजली चोरी के केस में जेल नहीं भेजने और केस के निस्तारण कराने के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा कृष्णपाल को छह हजार की रिश्वत लेते नौ जुलाई को गिरफ्तार किया था।वहीं मूसाझाग थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र करौलिया में तैनात विद्युत निगम के अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने 30 जनवरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने पहले 15 हजार मांगे थे, बाद में 12 हजार में मान गए:-जरीफनगर। ट्रांसफॉर्मर फुंकने की वजह से किसान अपने खेतों की ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं कर पा रहा था।मोहम्मदपुर कुढ़ाई निवासी सर्वेश कुमार ने 33/11 केवी उपकेंद्र जरीफनगर में तैनात टीजी-टू से कई बार मिलकर फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग की।कई दिनों तक चक्कर कटवाने के बाद टीजी-टू हरदेवा राम और लाइनमैन मानक चंद्र ने किसान से 15 हजार रुपये रिश्वत में मांगे,लेकिन किसान ने देने से मना कर दिया।बाद में सूख रही खेती को ध्यान में करते हुए किसान ने 12 हजार देने की हामी भर दी।किसान चक्कर काटते हुए इतना परेशान हो गया था कि उसने दोनों आरोपियों को सबक सिखाने की ठानी और बरेली में एंटी करप्शन के कार्यालय जाकर लिखित शिकायत कर दी। इधर,दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply