अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू,क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर..

On: February 22, 2025 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू,क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर..

नगरवासियों की डेढ़ दशक से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी।

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर के मुख्य बाजार स्थित राजकीय परिवाहन निगम के 5 दशक पूर्व स्थापित बस स्टेशन लगभग डेढ़ दशक से जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते खंडहर हो गया था बस स्टेशन खंडहर होने के कारण बसो का संचालन बंद हो गया था नगर के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव माहेश्वरी ने कई बार परिवहन निगम के अधिकारियों मंत्रियों से मिलकर सहसवान राजकीय परिवाहन निगम बस स्टेशन को प्रारंभ कराए जाने की मांग एक लंबे समय से करते चले आ रहे थे।इसके उपरांत बदायूं जनपद के एमएलसी बागीश पाठक ने भी परिवहन निगम अधिकारी मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर सहसवान राजकीय परिवाहन निगम स्टेशन प्रारंभ कराई जाने की मांग की थी।ज्ञापन प्राप्त होते ही परिवहन निगम मंत्री ने बदायूं जनपद के एमएलसी बागीश पाठक को आश्वासन दिया की वह शीघ्र ही सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन प्रारंभ कराए जाने का प्रयास करेंगे।

एमएलसी बागीश पाठक पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी की मेहनत रंग लाई तथा राजकीय परिवहन निगम ने सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन के निर्माण कार्य के लिए प्रथम किस्त बाउंड्री वॉल के लिए 20 लाख रुपए की जारी कर दी जिस पर विभाग ने कार्यदाई संस्था को राजकीय परिवहन निगम वह स्टेशन सहसवान की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कराई जाने के निर्देश दिए।
कार्यदाई संस्था ने सहसवान परिवहन निगम बस स्टेशन पहुंचकर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया बस स्टेशन की बाउंड्री वॉल कार्य प्रारंभ होते ही नगर वासियों के चेहरे खिल उठे अब नगर वासियों को यह उम्मीद जग गई की बाउंड्री बाल के बाद भवन निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा तथा भवन निर्माण के बाद बसो का संचालन नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएगा।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply