अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Dhami का एलान, उत्तराखंड बनेगा शोध-नवाचार और एआई का केंद्र

On: November 4, 2025 8:19 AM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के CM Dhami ने कहा कि यह आयोजन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति को लागू कर उत्तराखंड को शोध, नवाचार तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा निरस्त करने का शीघ्र निर्णय ले सकती है सरकार, CM Dhami फीडबैक को लेकर हैं गंभीर

CM Dhami ने कहा कि संस्कृति, इतिहास और दर्शन के गहन अध्ययन हेतु दून विश्वविद्यालय में सेंटर फार हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है। साथ ही, देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क तथा अल्मोड़ा में साइंस सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के इस संकल्प में पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी, साध्वी देवप्रिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

योग और आयुर्वेद ने दी स्वास्थ्य जगत को नई दिशा CM Dhami

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि विश्वविद्यालय का योगदान अभूतपूर्व है। पतंजलि ने इन प्राचीन भारतीय विधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य जगत में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि आज के युवा भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, आयुर्वेद और अध्यात्म को अपनाने के प्रति उत्सुक हैं। विद्यार्थी तभी सफल माने जाएंगे जब उनकी शिक्षा और ज्ञान समाज के कल्याण में उपयोगी सिद्ध हो। भारतीय संस्कृति और परंपरा आज भी सर्वाधिक प्रासंगिक हैं और यही भावी भारत के निर्माण की आधारशिला हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!