अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख ठगे, दो पर केस दर्ज

On: September 24, 2026 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख ठगे, दो पर केस दर्ज

बदायूं।नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति संबंधी दस्तावेज देने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।उझानी क्षेत्र के दलेलनगर निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आठ अप्रैल 2022 को बिसौरा निवासी अजय रतन ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।उसने सहारनपुर नगर निगम में क्लर्क की नौकरी निकलने और वहां के नगर आयुक्त संजय कुमार से अच्छे संबंध होने की बात कही।

आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये मांगे गए।अरुण के मुताबिक,उसने अलग-अलग तारीखों में नकद और खाते के माध्यम से रुपये दिए। इसके बदले उसे नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए। पीड़ित का आरोप है कि सहारनपुर पहुंचने पर उसे दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई।इसके बाद उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे, लेकिन टालमटोल की जाती रही। आरोप है कि बाद में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच कराई जा रही है जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply