गंगा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर लूटा, 12 घंटे में वाहन संग दो बदमाश रामपुर से गिरफ्तार
बदायूं।मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने चालक को रोककर उससे कैंटर और मोबाइल लूट लिया।इसके बाद चालक और क्लीनर को बदमाश जंगल में पेड़ से बांधकर कैंटर लेकर भाग निकले।पुलिस ने 12 घंटे में ही कैंटर रामपुर के थाना गंज क्षेत्र से बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।लूट में शामिल पांच अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के गांव मैरी मजर के निकट बिहार से आ रहे कैंटर (यूपी-37-बीटी-3121) को बोलेरो सवार बदमाशों ने रोक लिया।आरोप है कि बदमाशों ने चालक जराफत निवासी बाबूगढ़ हापुड़ और उसके हेल्पर के साथ मारपीट कर दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए।इसके बाद कैंटर लूटकर भाग निकले।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हसीन पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक केस दर्ज है।भागे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।पुलिस टीम दबिश दे रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

