कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 18 साल के युवक की मौत, एक अन्य घायल
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मुजरिया-सहसवान मार्ग पर स्थित मुजरिया चौराहे के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी जितेंद्र कुमार (18) शनिवार सुबह मजदूरी पर जाने के लिए ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार था।इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कैंटर चालक ललित भी घायल हुआ है।


