मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को महेश्वर (खरगोन) में होगी। लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर होने वाली कैबिनेट बैठक में CM Mohan Yadav सरकार जनता के लिए सौगातों का पिटारा खोलेगी। CM मोहन यादव महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग समेत MP के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू करने की नीति पर मुहर लगाएंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने वाले महिला कल्याण मिशन को भी मंजूरी मिल सकती है। टेक्सटाइल, कुटीर और ग्रामोद्योग को गति देने की दिशा में भी नए निर्णय लिए जा सकते हैं।
CM Mohan Yadav : उद्योगपतियों की सहायता से प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़
महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का होगा शिलान्यास
देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में 2025 की पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक हो रही है। बैठक में 982 करोड़ की महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास होगा। परियोजना से इंदौर, धार और खरगोन जिले के 120 से ज्यादा गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। सीएम और कैबिनेट के मंत्रीगणों के मनोरंजन के लिए खरगोन की आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों को भी परोसा जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद महेश्वर में एक जनसभा का आयोजन होगा, जिसे CM Mohan Yadav संबोधित करेंगे।
इन शहरों में होगी शराबंदी
मध्यप्रदेश सरकार CM Mohan Yadav ने नशा मुक्ति का सपना देखा है। युवाओं को शराब समेत अन्य नशे से दूर रखने की रूपरेखा बनाई है। सरकार आज की बैठक में नई शराब नीति को मंजूरी दे सकती है। इस फैसले से मैहर, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक, महेश्वर, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, सलकनपुर, बांदकपुर, कुंडलपुर, बरमानकला, लिंगा और बरमानखुर्द समेत सभी धार्मिक नगरों में पूरी तरह शराबबंदी लागू की जाएगी। बाकी क्षेत्रों में सरकार चरणवार शराबबंदी पर सकारात्मक विचार कर सकती है।
Author Profile

- He has 18 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com
Latest entries
EducationJune 11, 2025UPSC Prelims Result 2025 : जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे चेक करें
crimeJune 9, 2025Raja Raghuwanshi Murder Mystery:महज 12 दिनों उजड़ गया राजा रघुवंशी का परिवार, जानिए इस हत्याकांड की पूरी कहानी
crimeJune 9, 2025Sonam Raja Raghuwanshi Case Live: राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम के सरेंडर के बाद खुले कई चौंकाने वाले राज
uttar pradeshJune 9, 2025Hapur news: हरिद्वार में 15 जून से चलने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हजारों की संख्या में जाएंगे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता