पेड़ पर फंदे से लटका मिला शाहजहांपुर के युवक का शव, परिवार से हुआ था विवाद
बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के नाई पिंडरी गांव के समीप आज बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान शाहजहांपुर के उखरी नवादा निवासी विवेक सिंह (25 वर्ष) पुत्र मुनेश सिंह के रूप में हुई है। विवेक नोएडा में रहकर काम करता था।परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह नोएडा से अपनी बहन रामा के घर जाने की बात कहकर निकला था।उसकी बहन बिल्सी के निजामपुर गांव में रहती है।परिवार के सदस्यों के अनुसार,विवेक का अपनी पत्नी प्रियंका और माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।आज बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने नाई पिंडरी के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका देखा।बिल्सी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई,जिसके बाद वे मौके पर पहुंच गए।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच:-पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।हालांकि,पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पारिवारिक विवाद:-विवेक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने से पहले उसका अपनी पत्नी और माता-पिता से विवाद हुआ था।वह बुधवार सुबह नोएडा से अपनी बहन के घर बिल्सी के लिए रवाना हुआ था।यह विवाद ही उसकी मौत का कारण बना या कोई और वजह है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

