अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सम्राट कैबिनेट के कुल 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी भी रहे मौजूद

On: May 7, 2026 3:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आज सम्राट कैबिनेट के कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा आर के दो, हम के एक और रालोमो के एक नेता ने गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली है. निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं. कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. पिछले मंत्रिमंडल के 19 और 13 नये मंत्री बने हैं.

सम्राट चौधरी कैबिनेट के इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी के अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वीवीआईपी मौजूद थे. पीएम नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते गांधी मैदान पहुंचे. रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पुष्प वर्षा भी की. गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे.

बिहार का मंत्रिमंडल
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री
बिजेंद्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री
श्रवण कुमार
विजय कुमार सिन्हा
दिलीप कुमार जायसवाल
निशांत कुमार
लेशी सिंह
रामकृपाल यादव
नीतीश मिश्रा
दामोदर रावत
संजय सिंह टाइगर
अशोक चौधरी
भगवान सिंह कुशवाहा
अरुण शंकर प्रसाद
मदन सहनी
संतोष कुमार सुमन
रमा निषाद
रत्नेश सदा
कुमार शैलेंद्र
शीला कुमारी
केदार प्रसाद गुप्ता
लखेंद्र कुमार रौशन
सुनील कुमार
श्रेयसी सिंह
जमा खान
नंद किशोर राम
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
प्रमोद कुमार
श्वेता गुप्ता
मिथिलेश तिवारी
रामचंद्र प्रसाद
संजय कुमार सिंह
संजय कुमार
दीपक प्रकाश
कब होगा बिहार के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा?
बिहार के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज शाम में होगा. इससे जुड़ा नोटिफिकेशन आज रात या कल सुबह में जारी किया जा सकता है. शाम में सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में विभागों का बंटवारा होगा. इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply