अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- बदायूं जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन विकास की योजना संचालित करने के लिए 334 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

On: April 17, 2026 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*बदायूं जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन विकास की योजना संचालित करने के लिए 334 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत*

“कार्यदायी संस्था को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के कड़े निर्देश : जयवीर सिंह

बदायूँ : बरेली मण्डल के अंतर्गत जनपद बदायूं के लिए पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पर्यटन विकास की 06 परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि 2236.19 लाख रूपये के सापेक्ष 334 लाख रूपये जारी किया गया है। इन परियोजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्हांने बताया कि सहसवान में पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू के पर्यटन विकास के लिए 45 लाख रूपये, बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तपोसिद्ध बाबा की गढ़ी स्थित प्राचीन मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 45 लाख रूपये, दातागंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित बाबा देवासदास मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 53 लाख रूपये, इसी प्रकार शेखूपुर ग्राम पंचायत लभारी विकासखण्ड कदर चौक में स्थित श्रीराम चन्द्र विराजमान मंदिर के लिए 86 लाख रूपये, विसौली विधानसभा के अंतर्गत प्राचीन मंदिर बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि बदायूं सदर विधानसभा के नगर पंचायत कछला में स्थित गंगानदी के दोनों तटों पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए घाटों पर पार्किंग, साइनेज आदि के लिए 25 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस परियोजना के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक उत्थान के लिए प्रदेश के लगभग सभी जनपदां में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है।

श्री जयवीर सिंह ने बताया कि आस्था के साथ विकास को धरातल पर उतारने के लिए पूर्व से ही विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में धार्मिक एवं प्राचीन स्थलों के पर्यटन विकास के लिए वर्ष 2025-26 में नवीन परियोजनाएं स्वीकृत किये हैं। साथ ही आवश्यकतानुसार धनराशि भी जारी कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply