अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- बीमा एजेंट ने धोखे से बीमा की 4:30 लाख रुपए की धनराशि हड़पी

On: September 1, 2025 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

#बीमा एजेंट ने धोखे से बीमा की 4:30 लाख रुपए की धनराशि हड़पी#

“विधवा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार” *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एजेंट के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध हुआ पंजीकृत*

[बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट]

बदायूं:- जनपद के थाना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बरनी ढकपुरा निवासी रामवती विधवा मूंगा लाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके उसके पति मुंगालाल ने थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम सादपुर निवासी छोटेलाल पुत्र प्रेमपाल से एक बीमा कराया था पति मूंगा लाल की मृत्यु उपरांत बीमा एजेंट छोटेलाल ने बीमा राशि दिलवाए जाने के लिए सभी अभिलेख स्वयं तैयार किये एवं भुगतान की राशि स्थानांतरित करने के लिए उसने प्रथमा ग्रामीण बैंक मन्नू नगर जनपद बदायूं में उसका खाता भी खुलवाया था तथा कई सादा कागज फॉर्म पर उसने हस्ताक्षर भी कराए । काफी समय तक भुगतान नहीं मिलने पर बीमा एजेंट छोटेलाल से संपर्क किया गया तो वह टाल मटोल करता रहा प्रार्थिनी मृतक पति के बीमा भुगतान के लिए उपरोक्त बीमा कार्यालय पहुंची तो उसे मामले की जानकारी हुई बीमा कार्यालय द्वारा बताया गया कि मृतक मूंगा लाल की मृत्यु उपरांत उनकी बीमा की देय राशि का भुगतान बीमा कंपनी से 4046615,53 काफी समय पहले प्रथमा ग्रामीण बैंक के खाता संख्या 9332010020532 में स्थानांतरित की जा चुकी है पीड़िता रामवती बीमा एजेंट छोटेलाल के पास पहुंची और बताया कि उसकी धनराशि तो खाते में स्थानांतरित हो चुकी है परंतु इस बार भी छोटेलाल ने उसे यह कहते हुए टहल दिया कि अभी भुगतान स्थानांतरित तुम्हारे खाते में नहीं हुआ है प्रार्थिनी ने दोबारा बैंक में जाकर संपर्क किया और खाते का अपने स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला 7 मार्च वर्ष 2018 को 45000,165000,8 मार्च 2018 को 32000, 90000, तथा 12 मार्च 2018 को 71000 की धनराशि मेरे पति की जीवन बीमा की मिली धनराशि धोखाधड़ी करके निकाल कर हड़प ली है मैं उपरोक्त छोटेलाल से जब फोन पर संपर्क किया तो उसने मुझे जान से मार देने की धमकी दी जब मैं छानबीन की तो पता चला बीमा एजेंट छोटेलाल ने मेरे पति के जीवन बीमा की मिली धनराशि मेरे खाते से धोखाधड़ी करके निकाली गई है और उस धनराशि से छोटेलाल ने एक नया ट्रैक्टर खरीद लिया हैl

पीड़िता रामवती मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए कई बार थाना अध्यक्ष बिल्सी से भी मिली परंतु रिपोर्ट दर्ज नहीं की परेशान पीड़िता रामवती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से मिली तथा प्रार्थना पत्र सौंप कर मृतक मुंगालाल की मिली जीवन बीमा धनराशि धोखाधड़ी करके बीमा एजेंट द्वारा निकाल कर हड़प लेने की जानकारी जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देते हुए आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बिल्सी पुलिस को आरोपी छोटेलाल पुत्र प्रेमपाल निवासी सादपुर थाना कोतवाली सहसवान के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करने के निर्देश दिए जिस पर थाना बिल्सी पुलिस ने पीढ़ा के प्रार्थना पत्र पर आरोपी छोटेलाल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम सैदपुर थाना कोतवाली सहसवान के विरुद्ध अपराध संख्या 341 धारा 419, 420, 506, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजियाबाद में खौफनाक डबल मर्डर: एक साथ बैठकर खा रहे थे खाना, तभी पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोलियों से भूना

Sahaswan news :- ब्रेकडाउन देखने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Leave a Reply

error: Content is protected !!