देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर 28 पेटी शराब चोरी,
मैनेजर ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कराए जाने को दी तहरीर
थाना पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जयकिशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना कुंवर गांव क्षेत्र के आंवला बदायूं मार्ग पर हसनपुर पेट्रोल पंप के पास चोरों ने देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर लगभग 28 पेटी शराब चोरी कर फरार हो गए।मैनेजर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध करार दिया है।
थाना कुंवर गांव क्षेत्र के आंवला बदायूं मार्ग पर हसनपुर पेट्रोल पंप के पास दुगरईया के नाम से कंपनी की देशी शराब की दुकान है । बराबर में भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई कैंटीन चलाता है बीती रात अज्ञात चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर लगभग 28 पेटी शराब व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए ।
मैनेजर प्रेमपाल यादव ने बताया कि शनिवार रात दस बजे दुकान को बंद कराकर गए थे । रविवार सुबह सेल्समैन द्वारा दुकान में नकब लगाकर चोरी की सूचना मिली । मौके पर पहुंचकर देखा तो पीछे की दीवार कटी हुई थी और दुकान से अंगूरी ब्रांड व सोल्जर ब्रांड की 28 शराब की पेटी स्टॉक में कम मिली पुलिस ने कैंटीन संचालक मंडल अध्यक्ष के भाई व दोनों सेल्समैन को पूछताछ के लिए उठाया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
मैनेजर ने पुलिस को दो तहरीर दी है जिसमें एक तहरीर में 28 पेटी चोरी होने व दूसरी तहरीर में 56 पेटी शराब चोरी होने का जिक्र किया गया है ।
पुलिस मैनेजर सहित सेल्समैनों पर हेरफेर करने का शक कर रही है ।चोर पीछे की साइड खड़े गेहूं की फसल से गुजर कर शराब की पेटी चोरी कर आसानी से फरार हो गये।
ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि रात में हल्का दरोगा गस्त नहीं करते है। जिससे चोरों में पुलिस के प्रति भय नहीं है ।शराब की दुकान में चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहोल बन रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह का कहना है दुकान के सेल्समैन व कैंटीन संचालक से पूछताछ की जा रही है चोरी नहीं हुई है घटना संदिग्ध लग रही है इन्हीं लोगों के द्वारा हेराफेरी की गयी है ।
