अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखा

On: February 23, 2025 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखा

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं । पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 119वी कड़ी को संबोधित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने अपने कैम्प कार्यालय उझानी में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सराय पिपरिया में कार्यक्रम को लाइव सुना।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कड़ी में नारी शक्ति पर बात की साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस पर उनके सोशल अकाउंट की कमान महिलाएं संभालेंगी। पीएम मोदी ने देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाली महिलाओं को भी याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, “हंसा मेहता जी ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण से लेकर उसके लिए बलिदान देने वाली देश भर की महिलाओं के योगदान को सामने रखा था। उनका मानना था कि हमारे तिरंगे में केसरिया रंग से भी ये भावना उजागर होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया था कि हमारी नारी शक्ति भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगी –आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं का योगदान कितना व्यापक है।”

इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।”

इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, रानी सिंह पुंडीर, सचिन अग्रवाल, हर्षवर्धन राजपूत, रेनू सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply