अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News : जिले में गैस एजेंसियों पर बुकिंग न होने से परेशान उपभोक्ता

On: March 14, 2026 8:53 PM
Follow Us:
LPG Cylinder New Rule
---Advertisement---

Badaun News:बदायूं।जनपद में गैस एजेंसियों पर बुकिंग न होने के कारण लोगों की भीड़ उमड़ रही है।और उपभोक्ता घंटों लाइन में लगने के बावजूद निराश होकर लौट रहे हैं।

शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए।एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ लग गई, लेकिन बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाया।इससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से बुकिंग नहीं हो पा रही है। लोग एजेंसियों पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं, लेकिन स्पष्ट समाधान न मिलने से परेशान हैं। एजेंसी कर्मियों का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों और बुकिंग प्रक्रिया में समस्या के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल्द ही बुकिंग व्यवस्था सुचारु हो सके।

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ और बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण शहर में उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply