अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: शादी में बीमारी छिपाने और जेवरात हड़पने के आरोप में पत्नी समेत सात ससुरालियों पर केस

On: October 16, 2026 1:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: शादी में बीमारी छिपाने और जेवरात हड़पने के आरोप में पत्नी समेत सात ससुरालियों पर केस

बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के पालनगर निवासी प्रवीन कुमार सिंह की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित प्रवीन कुमार के अनुसार, उनका विवाह 20 अप्रैल को ऑफिसर कॉलोनी निवासी अंजली उर्फ मधु से हुआ था, जिसमें उनके परिवार की ओर से करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चढ़ाए गए थे।आरोप है कि ससुराल पक्ष ने अपनी बेटी की गंभीर बीमारी और मानसिक स्थिति की बात छिपाकर धोखे से शादी कराई थी।विरोध करने पर ससुरालियों ने गाली-गलौज की।शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर को पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर प्रवीन और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। घर का सामान तोड़कर करीब 35 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया। इसके बाद 19 सितंबर की रात आरोपी महिला घर से मां के जेवरात समेटकर अपने परिजनों के साथ चली गई और जान से मारने की धमकी दी।
सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रवीन की पत्नी अंजली उर्फ मधु,ससुर प्रकाश गौतम, सास ज्ञान देवी, रितेश कुमार, विपिन गौतम, दुर्वेश गौतम, अन्नू गौतम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ है।जांच उपनिरीक्षक सरिता चौधरी से कराई जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट –जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply