अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह आगरा रेफर, मुठभेड़ में हुआ था घायल, पैर में फंसी है गोली

On: April 25, 2026 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह आगरा रेफर, मुठभेड़ में हुआ था घायल, पैर में फंसी है गोली

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या करने के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए शनिवार सुबह आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।उसके पैर में फंसी गोली निकालने के लिए वरिष्ठ सर्जन द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है।पुलिस टीम कड़ी सुरक्षा के बीच उसे आगरा लेकर गई है और ऑपरेशन के बाद आरोपी को वापस बदायूं जेल में स्थानांतरित किया जाएगा।जनपद स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण जांचें संभव नहीं थीं, जिसके कारण उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।यह जानकारी जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में अब भी गोली फंसी हुई है।

12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में यह सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड हुआ था। प्लांट के अंदर दो अफसरों सुधीर कुमार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।प्राथमिक उपचार के बाद अगले ही दिन उसे जेल भेज दिया गया था,जहां उसके दोनों पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया था।इस हाई-प्रोफाइल मामले की गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद शासन स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा जा चुका है आरोपी:-आरोपी अजय प्रताप सिंह बीते दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया था।लेकिन उसके बाद उसे अगले दिन फिर वापस जेल भेजा गया था।अजय की पत्नी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उसका समुचित इलाज कराने के लिए किसी दूसरे जिले के मेडिकल कॉलेज भेजने की भी मांग की थी।इसे बाद अब उसे इलाज के लिए फिर से आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
तहेरे भाई अभय के भी दोनों पैर में लगी है गोली:-इस मामले में अजय के तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह को भी पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। उसके भी दोनों पैरों में गोली लगी है।अभय को फिलहाल जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सगे भाई केशव समेत हत्याकांड से जुड़े पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके है।

बदायूं के जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी अजय प्रताप सिंह के पैर में गोली फंसी है।डॉक्टरों की सलाह पर उसका इलाज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।इलाज पूरा होने के बाद उसे वापस जेल लाया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply