अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun Crime: दो पुलिस अधिकारियों के नाम पर वसूले एक लाख, आरोपी गिरफ्तार

On: October 14, 2026 11:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun Crime: दो पुलिस अधिकारियों के नाम पर वसूले एक लाख, आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। बेटे का नाम मारपीट के केस से निकलवाने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपये वसूल लिए।कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव घवरा निवासी कुंवरपाल ने जिले के दो पुलिस अफसरों के नाम पर रकम वसूली थी।दोनों पुलिस अफसरों का नाम लेकर महिला को यकीन दिलाया था कि उसकी पहचान दोनों अफसरों से बहुत अच्छी है।महिला की शिकायत पर पुलिस की छानबीन में आरोप सही निकले।अलापुर थाना पुलिस ने आरोपी कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक,म्याऊं निवासी महिला ने नौ सितंबर को थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कुंवरपाल ने उसके बेटे का नाम डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के मामले से निकलवाने का भरोसा दिया था।इसके लिए उसने पुलिस अधिकारियों तक अपनी पहुंच होने की बात कही थी।झांसे में आकर महिला ने उसे तीन किश्तों में एक लाख रुपये दिए। इनमें 10 हजार रुपये ऑनलाइन और बाकी रकम नकद दी गई थी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर केस में धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के अन्य लोगों से रुपये लेने की भी जांच कराई जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply