अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दुश्मनी भुलाने की पहल पड़ी भारी, सुलह की बात करने गए युवक पर दबंगों ने किया हमला

On: July 1, 2026 6:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दुश्मनी भुलाने की पहल पड़ी भारी, सुलह की बात करने गए युवक पर दबंगों ने किया हमला

बिल्सी।गांव मझारा में पुरानी रंजिश खत्म करने की बात कहना एक युवक को भारी पड़ गया।आरोप है कि युवक के चाचा और चचेरे भाई ने लाठी-डंडों व लोहे के हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्राम मझारा निवासी बबलू पुत्र हरीबाबू सोमवार को अपने घर की बैठक पर बैठा था।पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने चाचा से परिवार की पुरानी रंजिश और विवाद समाप्त करने की बात कही।आरोप है कि यह बात चाचा और चचेरे भाई को नागवार गुजरी, जिसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे के हथियार से बबलू पर हमला कर दिया।हमले में बबलू के सिर में गंभीर चोट आई। वह मौके पर ही गिर पड़े।

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर एक ग्रामीण ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजा।वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने और सिर में गहरी चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सीओ बिल्सी आलोक सिद्दू ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

Leave a Reply