दहेज मांग पूरी न होने पर की मारपीट दूध-मुंहे बच्चों के साथ घर से धक्के देकर निकाला
पीड़िता ने पति सास ससुर सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खल्ली निवासी अनस बी पत्नी चाहत उर्फ राजिद अली पुत्री असलम ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति चाहत ससुर साहिद लाला सास कमर जहां ननद भूरी मुस्कान उसे दहेज के लिए काफी समय से प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं तथा अक्सर मारपीट करते हैं गत दिवस भी उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट गाली-गलौज की तथा उपरोक्त लोगों ने उसे दूध-मुंहे बच्चों के साथ घर से धक्के देकर बाहर कर दिया।
पीड़ित अनस बी के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने पांचो आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 473 धारा 191/2, 115/2, 352, 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिए तथा घायल अनस बी को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

