अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

24 अगस्त तक करें प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

On: August 13, 2026 6:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

24 अगस्त तक करें प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

बदायूँ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी,मत्स्य पालक विकास अभिकरण, सन्तोष कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष जनसामान्य को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल ख्मत्स्य विभाग का विभागीय पोर्टल पर कल 14 अगस्त 2026 से खोला जा रहा है।आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत खारे जल में तालाब निर्माण एवं निवेश हेतु सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग, मध्याकार आरएएस यूनिट सामान्य वर्ग, रियरिंग यूनिट निर्माण महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग, बैकयार्ड आरएएस यूनिट महिला वर्ग तथा पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण परियोजनाओं हेतु आवेदन किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण,इकाई लागत,आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कक्ष संख्या-325 विकास भवन,बदायूँ में संपर्क किया जा सकता है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply