अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-राजीव तरारा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

On: August 13, 2026 8:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गजरौला भरत सिंह समर इंडिया

Amroha News-गजरौला। धनौरा विधानसभा के गजरौला मंडल में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शिव इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा में धनौरा विधायक राजीव तरारा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान के साथ देश की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देना है इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष अतुल चौधरी, सतपाल पाल, निहार त्यागी, संजय सिंह गौड़, वीर सिंह सैनी, सूरत सिंह, मनमोहन सिंह, रवि चौधरी, आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विशाल जनभागीदारी और हाथों में लहराते तिरंगों से पूरा गजरौला क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply