अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-खराब रैंक वाले विभाग कारणों को चिन्हित कर दूर करते हुए रैंकिंग में लाएं सुधार

On: August 12, 2026 5:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha news-अमरोहा -जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने खराब रैंक वाले विभागों से नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की रैंक सी0 व डी0 है वह बेहतर कार्य करें ताकि रैंक में सुधार किया जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लक्ष्यों को पूर्ण करने में कोई कोताही न बरते और रैंकिंग में सुधार लाएं। जिन विभागों की खराब रैंक आई है वो कारणों को चिन्हित कर दूर करते हुए रैंकिंग में सुधार लाएं। निर्देशित किया कि सभी विभाग समय पर फीडिंग करें। जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रही रैंकिंग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले विभाग सुधार लाएं।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर फीड होने वाले समस्त आंकड़ों को समयबद्ध एवं सटीक रूप में अपडेट किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अश्वनी कुमार मिश्र, पीडी डीआरडीए  अमरीश कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री पुनीत कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply