अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-खाटू श्याम मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर निकली भव्य निशान यात्रा 

On: June 30, 2026 8:31 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

समर संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। हसनपुर में खाटू श्याम मंदिर की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में निशान (ध्वज) लिए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। निशान यात्रा का शुभारंभ अमरोहा बस स्टैंड से नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने फीता काटकर किया।

यात्रा में सबसे आगे श्री खाटू श्याम बाबा की सुसज्जित पालकी चल रही थी। इसके पीछे महिला एवं पुरुष श्रद्धालु निशान लेकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में राधा-कृष्ण, महाकाल सहित विभिन्न धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं और राहगीरों का मन मोह लिया। सबसे अंत में श्री खाटू श्याम बाबा का आकर्षक रथ चल रहा था, जो श्रद्धा का केंद्र बना रहा।

निशान यात्रा अमरोहा बस स्टैंड से शुरू होकर अंबेडकर पार्क, इंदिरा चौक, जनकपुरी मार्केट, घास मंडी, रहरा अड्डा, डाकखाना चौराहा और सुखदेवी रोड से होती हुई शिवाला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।श्याम मित्र मंडल सेवा ट्रस्ट, हसनपुर के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ जिलाध्यक्ष शोभित शर्मा सहित शैकी अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन हसनपुर राजपाल सैनी, आशु चौहान, मोहित चौहान, अंकित गर्ग, महेश प्रजापति, विष्णु जोशी, राजन चौहान, फनी अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अंकित गुप्ता, सचिन कसाना, सुगंध अग्रवाल, संजय गर्ग, राजीव अग्रवाल, हिरदेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, मोहित शर्मा, पवन रस्तोगी, पुनीत अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, अंकुर प्रजापति, राहुल अग्रवाल, शिवम प्रजापति, प्रवीन प्रजापति, पूनम अग्रवाल, विनेश चौहान, वंदना अग्रवाल, मणि शर्मा, कुमकुम, काजल चौहान, पूनम चौहान तथा श्री श्याम मित्र मंडल अतरासी के अनेक सेवकों सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

Leave a Reply