अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-गंगा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत 

On: June 30, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नसरोल निवासी मनीष (30) पुत्र सूरज और धर्मेंद्र पुत्र मनोज बाइक से दिल्ली स्थित एक जूता-चप्पल फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। सोमवार रात जब वे हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला के पास गंगा एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है और हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

Leave a Reply