अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-पत्नी को मनाने के लिए खुद को मारी गोली, झूठी वारदात का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

On: June 26, 2026 8:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। थाना हसनपुर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की बताई गई घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि घायल युवक ने पत्नी की सहानुभूति पाने और उसे वापस बुलाने के लिए खुद ही अपने हाथ में गोली मारकर झूठी वारदात रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार 24 जून को ग्राम माछरा भगवानपुर निवासी तेजपाल ने थाना हसनपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई मनोज को अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में थाना हसनपुर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान कई तथ्य संदिग्ध पाए गए। घायल मनोज से पूछताछ और तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण में खुलासा हुआ कि उसने स्वयं अपने बाएं हाथ में गोली मारी थी और घटना को अज्ञात हमलावरों की फायरिंग का रूप देने का प्रयास किया था।

पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसका पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। करीब एक माह पहले पत्नी मायके चली गई थी और वापस आने से इंकार कर रही थी। 23 जून को पत्नी अपने भाई के साथ दिल्ली रहने चली गई, जिससे वह परेशान हो गया। शराब के नशे में उसने पत्नी की सहानुभूति हासिल करने और उसे वापस बुलाने के उद्देश्य से अवैध 315 बोर तमंचे से अपने हाथ में गोली मार ली। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई को झूठी सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने बाग में उसे गोली मार दी है।विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके बाग की झाड़ियों से एक अवैध 315 बोर तमंचा और उसकी नाल में फंसा हुआ खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में पूर्व में दर्ज धारा 109(1) बीएनएस को हटाते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने आरोपी मनोज पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम माछरा भगवानपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खुलासे को पुलिस की सूक्ष्म जांच और तत्परता का परिणाम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुईं चर्चा

रामगंगा नदी में नहाने गए 2 किशोर डूबे; ऑटो चालक के बड़े बेटे की मौत, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Leave a Reply