अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-पुरानी रंजिश में युवक की कार से कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार व महिंद्रा कार भी बरामद

On: June 26, 2026 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। थाना रहरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार से टक्कर मारकर एक युवक की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त महिंद्रा कार भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना रहरा क्षेत्र के ग्राम खैलिया खालसा निवासी चरन सिंह ने 23 जून को तहरीर देकर बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी शिवम सागर और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से रामनिवास और सतेन्द्र को कार से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

उपचार के लिए ले जाते समय रामनिवास की मौत हो गई, जबकि सतेन्द्र का इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रहरा पुलिस ने जांच तेज करते हुए 26 जून को मुख्य आरोपी कार चालक शिवम पुत्र रूप किशोर निवासी ग्राम लुहारी खादर, थाना हसनपुर तथा उसके साथी विक्रम पुत्र मित्रपाल निवासी ग्राम सौंधन, थाना कैलादेवी, जनपद सम्भल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा कार भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply