अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-20 लाख की लागत से बनी सीसी रोड का विधायक ने  किया उद्घाटन

On: June 26, 2026 8:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूमाठेर में शुक्रवार को करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।लगभग 260 मीटर लंबी इस सीसी सड़क का निर्माण ग्राम सूमाठेर में रामनिवास के मकान से मंदिर तक तथा रामराज के मकान से जितेंद्र के मकान की ओर कराया गया है।

 

सड़क बनने से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, साथ ही आवागमन भी पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

 

उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी एवं शिव कुमार खड़गवंशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह, चेतराम सिंह, राजवीर सिंह, बूथ अध्यक्ष तेजपाल सिंह सैनी, पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह, योगेश जाटव, जयसिंह सैनी, शक्ति केंद्र प्रभारी किशनपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा ख्यालीराम भगत, जोगिंदर सैनी, बाबूराम सैनी, दिलेवर सैनी, राजेश सैनी, रिंकू सैनी, प्रेमपाल प्रजापति, सोनू सैनी, छत्रपाल सैनी, जगराम सैनी, गंगाराम सैनी, मदनपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply