अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-योग को अपनी दिनचर्या में करें शामिल, बढाएं स्वास्थ्य सुरक्षा – जिलाधिकारी

On: June 21, 2026 11:36 AM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा –योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आधारित “बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर राजकीय मिनी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जनपद की समस्त तहसीलों, निकायों, ब्लाकों एवं ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गये।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  वाई० पी० सिंह  अध्यक्ष, यूपीसिडको, उ०प्र० सरकार, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की अति विशिष्ट अतिथि श्री बलकार सिंह जी, आवास आयुक्त, उ०प्र० शासन/जिला नोडल अधिकारी, शिक्षक विधायक डॉ0 हरि सिंह ढिल्लों जी, जिलाध्यक्षय भाजपा   उदयगिरि गोस्वामी जी, जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़, अध्यक्ष नगर पालिका अमरोहा श्रीमती शशि जैन और मुख्य विकास अधिकारी  अश्वनी कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

योगाभ्यास आसन आचार्य   नीतीश भारद्वाज द्वारा कराए गए। जिसमें वृहद स्तर पर अमरोहा नगर निवासियों, जनमानस व विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह वह ऊर्जा के साथ विभिन्न योगक्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरू ने पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों व हर उम्र के व्यक्तियों को योगाभ्यास से स्वस्थ रहने के योग मंत्र सिखाएं।

मुख्य अतिथि श्री वाई० पी० सिंह जी ने सभी जनपदवासियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं। कहा कि शरीर और मन का जब तालमेल गड़बड़ाने लगे तो यह योगा एक बहुत उच्च कोटि का एक व्यवस्था है। यह शरीर को मन से जोड़ती है, मन को बुद्धि से जोड़ती है, बुद्धि को आत्मा से जोड़ती है और आत्मा को भगवान से जोड़ता है, यह लोग और यह योग ना सिर्फ हमारे शरीर के लिए है, बल्कि हमारे सभी व्यवस्थाओं को ठीक से चलाने का काम करता है। योगा के माध्यम से आज पूरे विश्व में भारत की एक पहचान बन रही है, जिस कपाल भाती को हम लोग अभी कर रहे थे यह सिर्फ कपाल भाती, सांस लेने और निकालने की प्रक्रिया नहीं है। यह कपाल भाती के माध्यम से पूरा विश्व भारतीय दर्शन, भारतीय संस्कृति और भारतीय विधाओं पर अपने जीवन में अपनाने का एक बड़ा सशक्त माध्यम हो रहा है।

अति विशिष्ट अतिथि व नोडल अधिकारी श्री बलकार सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से 2014 में शुरू किए जाने के बाद आज हम 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहें है। आज प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में भव्यता के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य योग की परम्परागत विधा को अपनाकर कम प्रयासों से अपने आप को स्वस्थ, निरोगी और सुखी रख सकें।

शिक्षक विधायक डॉ0 हरि सिंह ढिल्लो जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को योग को विश्व में प्रचारित करने का श्रेय दिया। उन्होने सभी से आवाहन किया कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि बौधिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ्य रखता है। पूरे विश्व भर में 175 से भी ज्यादा देशों ने योग को स्वीकार किया है। मानव जीवन में बढते अवसाद, तनाव एवं बीमारियों से निजात पाना है तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

जिलाध्यक्ष भाजपा   उदयगिरी गोस्वामी जी ने कहा कि योग हमारी संस्कृति है एवं योग समग्रता सिखाता है। योग दिवस एक दिन का उत्सव न होकर जीवन भर का उत्सव हो। भारत ने ही पूरे विश्व को निरोग होने का मंत्र दिया।

जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद में पूरे सप्ताहभर उत्साह के साथ योग सप्ताह मनाया गया। जिसके अन्तर्गत सभी तहसीलों, विकासखण्डों, ग्रामपंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गये। योग को एक दिवसीय उत्सव के रूप में सीमित न करके योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए जीवन भर योग करें। योग स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। सभी को अपनी जीवनशैली में नियमित योग और प्रकृति से जुड़ना चाहिए।जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने उपस्थित सभी से अपील करते हुए कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार नियमित योग अभ्यास करें। योग करने से आपके शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। योग हमारी प्राचीन भारतीय धरोहर है। इसका नियमित अभ्यास करने से समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने कहा कि योग हमारे सबके जीवन के लिए बहुत आवश्यक है और यह किसी और के लिए नहीं, बल्कि हमारी अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने 24 घंटे में कम से कम आधा घंटा अपने लिए जरूर निकालें और योग अवश्य करें। कहा कि बड़ी से बड़ी बीमारी को योग के द्वारा ठीक किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं नोडल अधिकारी महोदय को जनपद का ओडीओपी प्रोडक्ट ढोलक भेंट किया गया। योग सप्ताह को सफल बनाने में सराहनीय योगदान प्रदान करने वाले योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक  धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ0 प्रतीक अग्रवाल सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों से आए प्रतिनिधियों के साथ समाज के संभ्रांतजनों, पत्रकार बंधुओं, आमजनों सहित हज़ारों लोगों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply