समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर। भीम आर्मी चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलने के कारण बीती कल भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं नें थाने में हंगामा करते हुए कार्यवाही की मांग की, उधर पुलिस युवक को पकड़र कोतवाली ले आई।
बहुजन समाज के महापुरुषों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र में माहौल गर्मा गया। लगभग तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये और नामजद युवक को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई की मांग करने लगे। खड़कवंशी बिरादरी के नौजवान भारी तादाद में सड़क पर उतर गए और खूब जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ पंकज त्यागी, कोतवाल राजेश कुमार तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और कोतवाली के निकट सड़क पर जमा हुई भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ दिया।
इसके बाद युवाओं की बड़ी संख्या में भीड़ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास के आसपास पहुंच गई और युवक को छोड़ने की मांग करने लगी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोबारा भीड़ को हटाया। पुलिस की सख्ती देखते ही हंगामा कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
इस दौरान गजरौला-हसनपुर बाईपास मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हंगामा कर रहे लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
भीषण गर्मी के बीच भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नज़र बनाये हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी ने कोतवाली में हंगामा काटते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध करने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस निरंतर अपराध पर अंकुश लगाने में कार्य कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण है। पुलिस लगातार पैनी नज़र रखे हुए हैं।

