समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चाहत पुत्र बुन्दी, निवासी ग्राम बुराबली, थाना रहरा, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। वह थाना रहरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 144/2026 में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 333/74 बीएनएस तथा 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
बताया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। गुरुवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना रहरा पुलिस ने रणनीति बनाकर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हसनपुर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

