Amroha News-अमरोहा, जिला मजिस्ट्रेट निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की उपस्थिति में तहसील अमरोहा में ब्लॉक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने पूर्व तहसील दिवसों की शिकायतों की समीक्षा की और पाया कि कुछ विभागों द्वारा शिकायतों का पूर्ण रूप से गुणवत्तापरक और संतोषजनक निस्तारण नहीं किया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 06, पुलिस विभाग की 08, विनियमित क्षेत्र की 01, नगर पालिका की 04, आपूर्ति विभाग की 04 और विद्युत विभाग की 04 सहित कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
निधि गुप्ता वत्स ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल, तहसील दिवस एवं अन्य दिवसों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापरक तरीके से त्वरित निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की पुलिस संबंधी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीमती विभा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेन्द्र सिंह, सहित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

