अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में जनपदभर में हुए भव्य कार्यक्रम

On: May 11, 2026 7:36 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा -जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आज 11 मई 2026 को जिलाधिकारी डॉ० नितिन गौड़ के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चूना भट्टी से शुरू होकर यह यात्रा वासुदेव मंदिर तक पहुंची। यात्रा में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, बड़ी संख्या में महिलाएं तथा आमजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से कलश लेकर शिव मंदिरों तक पहुंचे। यात्रा समाप्ति पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं भक्तों ने वासुदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और नागरिकों ने स्वयं झाड़ू लगाकर शिवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

पूरे जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत शिव मंदिरों में मंत्रोच्चार, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। साथ ही रंगोली, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गीत को कार्यक्रमों में विशेष रूप से प्रमुखता दी गई। जनपद के शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने कहा कि पूरे प्रदेश एवं जनपदभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व की महत्ता यह है कि यह सामाजिक सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगभग 1000 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर पर हमला हुआ था, लेकिन उसका अस्तित्व आज भी बना हुआ है। यह भारत की एकता और अखंडता का प्रमाण है। यह दर्शाता है कि भारत के सभी लोग एक हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को चरितार्थ किया जा रहा है तथा अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं आम जन की भारी भीड़ उपस्थित रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply