जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदायूं।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय कॉलोनी में लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद आज सोमवार को महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।इसके बाद वह शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची,जहां उनकी हालत बिगड़ गई।पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत स्थिर है।
मीरा सराय निवासी नीता उर्फ विनीता के बेटे अरुण सक्सेना का कांशीराम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा से कार की खरीद को लेकर विवाद हुआ था।इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए।मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की।इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।इसके बाद वह शिकायत करने पुलिस कार्यालय पहुंच गई।जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई।


