अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-राज्य मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल ने किया Video कान्फ्रेंसिंग के द्वारा भूमि पूजन व शिलान्यास

On: July 1, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

​हसनपुर:- प्रदेश के विकास को रफ्तार देते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रविंद्र कुमार जायसवाल ने तहसील में नये उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय का वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।

नया कार्यालय बनने से क्षेत्र की जनता को रजिस्ट्री और स्टांप संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
​राज्य मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि अक्टूबर तक उप निबंधक कार्यालय को तैयार कर लें फिर उसके बाद लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सुरक्षा, सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ​क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त राशन, बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर उनका जीवन संवारा है।

इस नए उप निबंधक कार्यालय की स्थापना से हमारे क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को भटकना नहीं पड़ेगा। विकास की यह धारा रुकने वाली नहीं है। हम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ​इस शिलान्यास से स्थानीय जनता और अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है।

उन्होंने बताया रजिस्ट्री कार्यालय 1 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगी। इस अवसर पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, विधायक पुत्र देवेंद्र सिंह खड़गवंशी, चौधरी गजेंद्र सिंह, चौधरी मुजाहिद एडवोकेट, महावीर सिंह, गंगासरन खड़गवंशी, यशपाल सिंह खड़गवंशी, चंद्रसेन अग्रवाल, बृजकिशोर, संजय शर्मा, वीर सिंह त्यागी आदि मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगंगा नदी में नहाने गए 2 किशोर डूबे; ऑटो चालक के बड़े बेटे की मौत, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply