अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-उपचार से बचाव हमेशा बेहतर होता है”, सभी विभाग गंभीरता से करें कार्य : जिलाधिकारी

On: July 27, 2026 5:20 PM
Follow Us:
dm
---Advertisement---

अमरोहा, कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र की उपस्थिति में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की चौथी अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमाकांत सागर द्वारा किया गया।

बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त चिकित्सा अधीक्षकों, अधिशासी अधिकारियों तथा एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से लार्वीसाइडल स्प्रे, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक निरोधात्मक गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित कराई जाएं, जिससे संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने समस्त उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की ब्लॉक स्तर पर नियमित एवं गहन समीक्षा सुनिश्चित करें तथा अभियान की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय संचारी रोगों की रोकथाम की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इसी समय पूरी गंभीरता के साथ साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, लार्वीसाइडल स्प्रे तथा अन्य निरोधात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर लिया जाए, तो आने वाले समय में संचारी रोगों के प्रसार एवं किसी भी बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता, आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “उपचार से बचाव हमेशा बेहतर होता है।” इसलिए सभी विभाग रोगों के उपचार से अधिक उनकी रोकथाम पर विशेष ध्यान दें तथा जनसामान्य को भी साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमाकांत सागर, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply