अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एलआईसी कार्यालय मोड पर जल भराव के बीच 3 फीट गहरे गड्ढे में लोग गिरकर हो रहे हैं चुटैल

On: July 4, 2026 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एलआईसी कार्यालय मोड पर जल भराव के बीच 3 फीट गहरे गड्ढे में लोग गिरकर हो रहे हैं चुटैल

जल भराव के बीच गहरा गड्ढा दुर्घटनाओं को दे रहा है बढ़ावा

नगर पालिका कर रही है किसी बड़े हादसे का इंतजार

सहसवान ( बदायूं) प्रमोद इंटर कॉलेज से भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के सामने डार्लिंग रोड के मोड पर दूषित जल भराव के बीच 3 फीट गहरा गड्ढा हो जाने के कारण दिनभर दो पहिया चार पहिया के अलावा ई रिक्शा चालक के गिरने का सिलसिला जारी रहता है! गड्ढे में गिरकर प्रत्येक घंटे कोई न कोई घायल हो रहा है जिससे भयभीत होकर लोगों ने अभागमन का रास्ता ही छोड़ दिया है मुख्य बाजार विल्सन गंज में होकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं जिससे बाजार विल्सन गंज में भी यातायात बड़े पैमाने पर बढ़ गया है जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है!
ज्ञात रहे बिसौली इस्लामनगर मार्ग पर जाने के लिए मुख्य बाजार विल्सन गंज को छोड़कर एक डार्लिंग रोड ही ऐसा मुख मार्ग है जिस पर प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में दो पहिया चार पहिया ट्रक ट्रैक्टर लीडर अनलोडर वाहनों का आना-जाना बना रहता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के मोड पर बीते एक पखवाड़े पूर्व मोड पर जल भराव होने से 3 फीट कई फीट चौड़ा एक गड्ढा पानी के बीच हो गया लोग अनजाने में दो पहिया चार पहिया व अन्य वाहन दूषित जल के बीच से निकालकर अपने गंतव्य को जाने का प्रयास करते हैं परंतु उसे गड्ढे में गिरकर दिनभर लोग घायल हो रहे है।उपरोक्त जल भराव के बीच बना हुआ गड्ढा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है अगर समय रहते हुए उपरोक्त गड्ढे को बंद नहीं कराया गया तो कभी भी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

दूषित जल भरा होने के कारण वाहन चालकों के लिए उपरोक्त जानलेवा गड्ढा दिखाई नहीं देता है और लोग मार्ग को देखकर उसे दूसरे जल से निकलने का प्रयास करते हैं परंतु अगले ही पल वह उसे गड्ढे का शिकार हो जाते हैं आज भी उपरोक्त गड्ढे में कई सवारी से भरे हुए ई-रिक्शा दो पहिया वाहन चालक घायल हो गए इसके अलावा कई वाहन गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त भी हो गए।
नगर पालिका में समय रहते हुए उपरोक्त जानलेवा गड्ढे को बंद नहींकराया तो किसी बड़े हाथ से से इंकार नहीं किया जा सकता।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply