अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amarnath Yatra के लिए 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

On: May 17, 2025 8:41 AM
Follow Us:
Amarnath Yatra
---Advertisement---

जम्मू : Amarnath Yatra : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव धीरे-धीरे सामान्य होने और सीमा पर गोलाबारी बंद होने पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आगामी तीन जुलाई से शुरू होकर 09 अगस्त तक चलने वाली श्री Amarnath Yatra के लिए तीर्थयात्रियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है और अब तक पूरे देश से 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

Chardham Yatra: 15 दिनों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन

प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू में 2000 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाले यात्री निवास का कायाकल्प किया जाएगा और जून के मध्य तक यह यात्रियों के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।

आधिकारियों ने कहा, “सीमाओं पर स्थिति शांतिपूर्ण है और सामान्य स्थिति बहाल हो गयी है।” उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही भगवती नगर स्थित यात्री निवास में मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा, जो जम्मू में श्री अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर है और 20 जून तक पर्यटन विभाग को सौंप दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “जम्मू यात्री निवास से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था दो जुलाई को पारंपरिक मार्ग पहलगाम और बालटाल मार्ग से श्री Amarnath Yatra के लिए रवाना होगा।” उन्होंने कहा कि अब तक देश भर से साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए 14 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और सभी चुनौतियों के बावजूद वे यात्रा के दौरान गुफा मंदिर में जाने के लिए तैयार हैं।” संभागीय और जिला स्तर पर प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Amarnath Yatra दो जुलाई को पारंपरिक मार्ग पहलगाम और बालटाल मार्ग से श्री Amarnath Yatra के लिए रवाना होगा

अधिकारियों ने कहा, “श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर-पंजाब सीमा के लखनपुर में प्रवेश द्वार से लेकर Amarnath Yatra की पवित्र गुफा तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी सुविधाएं मिलेंगी। यात्री निवास के कायाकल्प का काम जम्मू-कश्मीर लोक निर्माण विभाग को आवंटित किया गया है और मरम्मत बहुत जल्द शुरू होगी, क्योंकि भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद ड्यूटी पर तैनात अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों के ठहरने के लिए आवास की व्यवस्था की जा रही है।“

 

श्री गुप्ता ने आवास, स्वच्छता, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, स्वच्छता मानकों और परिसर के समग्र प्रबंधन सहित प्रमुख सुविधाओं की समीक्षा की। यात्रा का उद्देश्य विभागों के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करना और यात्रा से पहले सभी आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करना था। उन्होंने यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता, स्वच्छता और समन्वय के उच्च मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply