अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Airtel के एक प्लान से चलेंगे दो सिम कार्ड, जानें

On: January 31, 2026 11:19 AM
Follow Us:
Airtel
---Advertisement---

Airtel के पोर्टफोलियो में यूजर्स के पास कई प्लान हैं। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के पास एक खास प्लान हैं, जिसमें दो सिम कार्ड चलेंगे। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 105GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलेंगे। एयरटेल ने इसे इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान के तौर पर उतारा है।

एक प्लान में चलेंगे दो सिम
Airtel का यह इनफिनिटी फैमिली प्लान 699 रुपये महीने में आता है। इसके अलावा GST चार्ज भी लिया जाएगा। यह एक मंथली पोस्टपेड प्लान है, जिसमें दो सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपनी फैमिली के दो मेंबर्स को इस प्लान में जोड़ सकते हैं। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा यूजर्स को इसमें 105GB मंथली डेटा मिलेगा, जिसमें 75GB प्राइमरी सिम के लिए और 30GB सेकेंडरी सिम के लिए दिया जाएगा। इस प्लान के साथ कंपनी कई ऐड-ऑन बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। यूजर को इसमें 6 महीने के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। साथ ही इसमें JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए ऑफर किया जा रहा है।

एयरटेल इनफिनिटी प्लान
यही नहीं, एयरटेल अपने यूजर्स को इसमें 100GB गूगल क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रहा है। साथ ही, यूजर्स को एक साल के लिए Adobe Express और Airtel Xstream Play प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। एयरटेल अपने सभी यूजर को फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम प्रोटेक्शन ऑफर करता है। इस तरह से एयरटेल के 36 करोड़ यूजर्स को इस प्लान में बंपर बेनिफिट्स मिलने वाले हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!