पुणे। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे Aditya Thackeray ने शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर विकास से जुड़ी परियोजनाओं में देरी का आरोप लगाया।
गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सरकार : Yogi Adityanath
पुणे में शनिवार को एक कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे Aditya Thackeray ने देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर पुणे के विकास से संबंधित कार्यों में जानबूझकर देरी करने और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे को तोड़ने का आरोप लगाया।
Aditya Thackeray पुणे में कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का भाजपा जानबूझकर उद्घाटन नहीं होने दे रही
आदित्य ठाकरे ने मीडिया से कहा कि पुणे में कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का भाजपा जानबूझकर उद्घाटन नहीं होने दे रही है। नए पुणे एयरपोर्ट टर्मिनल और अटल सेतु पुल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने बड़े नेताओं की मौजूदगी में परियोजनाओं का उद्घाटन करना चाहती है। इसी वजह से परियोजनाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। इसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर चुनाव से पहले झूठे वादे करने और जीत के बाद उसे छोड़ देने का आरोप लगाया। ‘लाडली बहन योजना’ और कृषि माफी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने इन योजनाओं का जिक्र सिर्फ चर्चा के लिए किया था। धरातल पर ये योजनाएं क्रियान्वित नहीं हैं।

