अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

On: July 17, 2026 3:35 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ी और खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बेखौफ मनचलों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि घर तक उसका पीछा कर उस पर तेजाब (Acid) फेंकने की कोशिश भी की। गनीमत यह रही कि तेजाब की बोतल छात्रा को नहीं लगी और उसकी जान बाल-बाल बच गई। इस घटना से इलाके में भारी दहशत और आक्रोश है।

अगवानपुर पुल के पास हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस के अगवानपुर क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा 10 जुलाई की शाम करीब 7 बजे कोचिंग से पढ़ाई पूरी कर अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, जब छात्रा कांठ रोड पर अगवानपुर पुल के पास पहुंची, तभी पीछे से दो युवक अलग-अलग बाइक पर आए और छात्रा के साथ अश्लील छींटाकशी व छेड़खानी करने लगे। घबराकर छात्रा ने अपनी स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी और तेजी से घर की तरफ भागने लगी।

घर तक किया पीछा, फेंकी बोतल

आरोपियों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने छात्रा का उसके घर तक पीछा किया। इसी दौरान एक युवक ने छात्रा को निशाना बनाते हुए उस पर एक बोतल फेंकी। पिता का दावा है कि उस बोतल में तेजाब (Acid) था। किस्मत से वह बोतल छात्रा तक नहीं पहुंच पाई और वह किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित घर के अंदर घुस गई।

जब बाइक सवार मनचले उसके घर के दरवाजे तक पहुंच गए, तो छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन उनकी यह पूरी करतूत और तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई हैं।

SP सिटी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इस गंभीर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसपी सिटी (SP City) कुमार रणविजय सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Moradabad News Update : खत्म हुई तलाश, रामगंगा में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद; 2 दिन से बिजली न होने पर नहाने गए थे 4 दोस्त

CM योगी ने शामली में जनसभा को किया संबोधित, कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की दी नसीहत।

विवाद सुलझाने में नाकाम रही जरीफनगर पुलिस, दूसरे थानों के प्रभारियों ने संभाला मोर्चा 

गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो कारें टकराईं, पांच घायलों में दो गंभीर

Leave a Reply