अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में हादसा: दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत, तीन पशु मरे

On: August 13, 2026 2:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में हादसा: दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत, तीन पशु मरे

बदायूं।उझानी क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला में आज बृहस्पतिवार तड़के करीब 5:00 बजे प्रताप सिंह का दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया।इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी अगरवती (55 वर्ष) और चार पशु दब गए।अगरवती बाहरी छोर पर दबी थीं, इसलिए उन्हें लोगों ने खींच लिया लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वह पशुओं को खोलने गई थीं।हादसे में तीन पशु मर गए।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना के बाद एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की दो टीमें और नगर पालिका उझानी से जेसीबी बुला ली गई। एसडीआरएफ की टीम ने मलबा हटाया।इसके बाद ही मृत पशुओं को बाहर निकल गया।बताया गया कि इस मकान में कोई रहता नहीं था।अगला हिस्सा पहले दरका हुआ था, लेकिन बारिश में भीगने की वजह से और कमजोर हो गया। जिससे यह गिर गया।

प्रताप सिंह के अलावा उनके छोटे भाई नन्हे के मकान का अगला हिस्सा भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ है। मृतका के बेटे विपिन ने बताया कि उनकी मां उस वक्त पशुओं को खोलने के लिए गई थी।इसी दौरान हादसा हो गया।प्रताप सिंह इस मकान के पास में बने दूसरे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply