aaj-ka-mausam-IMD के अनुसार, देश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में पछुआ जेट स्ट्रीम चल रही है। इसके असार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में अगले 4-5 दिन तक और पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिन लू चलने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और उत्तर-पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में गुरुवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, क्योंकि रिज इलाका 43 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं राजघाट में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सबसे ज्यादा रहा। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 41.7 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं अब अगले 2 दिन लू चलने से दिन-रात गर्म हो सकते हैं। इससे अगले 2 दिन में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और फिर 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी। अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या काफी अधिक रहने की संभावना है।
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, केरल में 23 आज 24 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है। राजस्थान में 24 से 29 अप्रैल तक, मध्य प्रदेश में 24 से 27 अप्रैल तक, बिहार में 24-25 अप्रैल को और पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी। कोंकण, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में 24-25 अप्रैल को, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में 24 से 27 अप्रैल तक और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 24 और 25 अप्रैल को गर्म मौसम रहने की प्रबल संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ इलाकों में 24 से 26 अप्रैल तक रातें गर्म रहने की प्रबल संभावना है।
बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 24-25 अप्रैल को और 28 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 24, 25, 28 और 29 अप्रैल को और उत्तराखंड में 25, 26, 28 और 29 अप्रैल को ऐसा मौसम रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 28 अप्रैल के बीच, उत्तर प्रदेश में 28 और 29 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 से 29 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) की संभावना है।

