Aaj-ka-maausam-IMD अगले 3 दिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में, 28 अप्रैल से 1 मई के बीच, उत्तर-पश्चिम भारत में 27-29 अप्रैल के बीच, मध्य भारत में 28-30 अप्रैल के बीच भयंकर तूफान आने की संभावना है।
दिल्ली में मौसम करवट बदलेगा
देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा, जिसके साथ बीता दिन साल का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। वहीं 28 अप्रैल 2022 के बाद सबसे ज्यादा तापमान था, क्योंकि उस दिन तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं अब मौसम करवट बदलेगा। 2 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और 50 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। सुबह या शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना भी है। इससे तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आएगी, यानी मौसम ठंडा रहेगा।
बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 से 30 अप्रैल के बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के बीच, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच और राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
भारी बारिश का रेड अलर्ट
IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 26 से 28 अप्रैल के बीच, असम और मेघालय में 27 अप्रैल से 1 मई के बीच गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 30 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 से 29 अप्रैल तक, विदर्भ में 28 और 29 अप्रैल को हल्की बारिश गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हो सकती है।
बिहार में 6 दिन बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में 26 अप्रैल से 1 मई के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। 26 अप्रैल को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में, 26 और 27 अप्रैल को बिहार में, 26 से 28 अप्रैल के बीच झारखंड में गरज चमक के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा की गति से 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है।

