अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

On: July 4, 2026 11:32 AM
Follow Us:
Aadhaar Card Update Rule
---Advertisement---

Aadhaar Card Update-नई दिल्ली। आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में हमारा सबसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। ऐसे में इसे अपडेट रखना बेहद जरूरी है। आधार उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब आपको अपने आधार कार्ड में ईमेल आईडी (Email ID) अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्रों के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने नए मोबाइल ऐप पर एक बेहद शानदार और मुफ्त सेवा की शुरुआत की है, जिससे आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही यह काम कर सकते हैं।

6 महीने तक बिल्कुल फ्री है सर्विस UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सुविधा आधार उपयोगकर्ताओं के लिए 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। सबसे खास बात यह है कि अगले छह महीने तक यह सर्विस पूरी तरह से मुफ्त (Free) रहेगी। यानी इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ईमेल अपडेट करना क्यों है इतना जरूरी? UIDAI के अनुसार, आधार के साथ ईमेल लिंक करने का सबसे बड़ा फायदा आपकी ‘सुरक्षा’ है।

  • रियल-टाइम नोटिफिकेशन: जब भी आपके आधार नंबर का इस्तेमाल करके कहीं भी कोई ऑथेंटिकेशन (सत्यापन) की रिक्वेस्ट की जाएगी, तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर तुरंत एक रियल-टाइम अलर्ट या सूचना आ जाएगी।

  • फ्रॉड से बचाव: इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। अगर कोई आपके आधार का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत ईमेल के जरिए पता चल जाएगा और आप समय रहते किसी भी बड़े फ्रॉड का शिकार होने से बच जाएंगे।

लाखों लोगों ने उठाया मुफ्त सुविधा का लाभ इस नई सुविधा को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यूआईडीएआई के मुताबिक, लॉन्च होने के महज दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने ऐप के जरिए अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर ली है।

UIDAI के नए ऐप ने मचाई धूम लोगों को यह नया आधार ऐप काफी पसंद आ रहा है। UIDAI के अनुसार, नया मोबाइल ऐप लॉन्च होने के सिर्फ पांच महीनों के अंदर ही 3.1 करोड़ (31 Million) से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसी दौरान 40 लाख से ज्यादा लोगों ने घर बैठे अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया और करीब 10 लाख यूजर्स ने अपना पता (Address) अपडेट किया। यह आंकड़े बताते हैं कि देशवासी तेजी से डिजिटल आधार सेवाओं की ओर बढ़ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Moradabad Accident-आधी रात को मची चीख-पुकार! छत पर सोने गए परिवार पर कहर बनकर गिरी बिजली, महिला की हालत बेहद नाजुक

आगरा में ‘दृश्यम’ जैसी खौफनाक वारदात: पति को मारा, बाथरूम में दफनाकर बना दिया पक्का फर्श…

नाला निर्माण की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर 9वीं के छात्र की मौत

Bageshwar Dham Sarkar-पर्ची खोली तो वो मुझे निपटा देंगे…’ राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का सनसनीखेज बयान, बताया क्यों हैं मौन?

Leave a Reply