अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कादरचौक थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, गले पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

On: April 25, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कादरचौक थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, गले पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवती की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने आज शनिवार सुबह सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है।उसकी उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिसैया नगला के पास बदायूं-कादरचौक मार्ग पर पश्चिम दिशा की ओर सड़क किनारे करीब 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई।मौके से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे युवती की पहचान हो सके।

गले पर चोट के निशान:-पुलिस के मुताबिक युवती शादीशुदा प्रतीत हो रही है।शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या करने के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है। गले पर स्पष्ट चोट और दबाव के निशान मिलने से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।घटनास्थल से पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है।शव के पास से दूसरी महिला की चप्पल भी बरामद हुई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वारदात में किसी अन्य महिला की भी मौजूदगी रही होगी, जो जल्दबाजी में अपनी चप्पल वहीं छोड़ गई।

मृतक युवती प्लाजो और सूट पहने हुए थी। उसके दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था।उसके घुटनों पर रेत लगी होने से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को कहीं और से लाकर यहां डंप किया गया है।थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट का भी मिलान कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Moradabad News Update : खत्म हुई तलाश, रामगंगा में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद; 2 दिन से बिजली न होने पर नहाने गए थे 4 दोस्त

CM योगी ने शामली में जनसभा को किया संबोधित, कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की दी नसीहत।

Leave a Reply