अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

घर से लापता हुआ दो साल का मासूम, चार घंटे बाद प्लॉट में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

On: October 5, 2025 5:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर से लापता हुआ दो साल का मासूम, चार घंटे बाद प्लॉट में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

बदायूँ।उझानी में घर से लापता दो साल का मासूम बालक करीब चार घंटे बाद प्लॉट में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।शुरू में उसकी पहचान भी नहीं हो पाई, लेकिन उसके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

नझियाई मोहल्ले में नगर पालिका के गोआश्रय के पीछे रविवार को खाली प्लॉट में बालक को बेहोशी की हालत में देखा गया। गोआश्रय के कर्मचारी प्रदीप ने कॉल कर अपने परिचित श्याम शर्मा को बुला लिया। श्याम समेत उनके साथियों ने पहले हालात पर गौर किया, फिर पुलिसकर्मियों को बुला लिया। शुरू में उसके परिजनों के बारे में कोई पता नहीं लगा तो श्याम ने बालक का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मोहल्ले के ही निवासी देवेंद्र कश्यप ने अपना भतीजा रामू बताया।देवेंद्र ने पुलिस को यह भी बताया कि वह करीब नौ बजे दरवाजे से लापता हो गया था।

परिजन ने कार्रवाई से किया इन्कार:-दो वर्षीय रामू पुत्र सोनू ठीक से चल भी नहीं पाता है। वह घर से दूर खाली प्लॉट तक कैसे पहुंच गया, यह तो पुलिस की जांच का विषय है लेकिन देवेंद्र ने इसे सामान्य घटना होने से कार्रवाई इन्कार किया है।उन्हें अंदेशा है कि मासूम को कोई बहला कर ले गया होगा।

देवेंद्र और उनके परिजनों ने आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए।किसी भी फुटेज में ऐसा कोई क्लू भी नहीं मिला है।प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि बच्चा बीमार रहता है।हो सकता कि वह पड़ोस के किसी बच्चे के साथ खेलते हुए चला गया हो,फिर भी जांच की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!