अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज..एफआईआर में छह लोगों पर पति की हत्या का आरोप

On: September 4, 2025 7:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज..एफआईआर में छह लोगों पर पति की हत्या का आरोप

कुवंरगांव।कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रहमा मझरा मुराव गौटिया निवासी गुलशाना पत्नी मो. इमरान ने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।उन्होंने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।

गुलशाना ने बताया कि उनके पति मो. इमरान हुसैनपुर में डाक्टरी की दुकान चलाते थे।आरोप लगाया कि 20 अगस्त को उनके पति इमरान को पूर्व प्रधान मुख्तियार, मुशर्रफ, साजिद, असलम, पुतन और बबलू पुत्र बच्चन ने समझौते का दबाव बनाने के लिए ग्राम पड़ौलिया की ज्यारत पर बुलाया।उसके बाद में कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।जहर पीने के बाद इमरान की हालत बिगड़ने लगी।उस समय इमरान ने अपने परिजनों को बताया कि उसे उक्त लोगों ने जहरीला पेय पदार्थ पिलाया है।इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन भर्ती होने से पहले ही इमरान की मौत हो गई। पीड़िता गुलशाना ने कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई की होती तो उनके पति की जान बच सकती थी। थाना कुंवरगांव पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पूर्व प्रधान मुख्तियार समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply