नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ पूरा नगर
सहसवान (बदायूं) “हर घर तिरंगा,हर घर स्वाभिमान” के संकल्प के साथ नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा का शुभारंभ प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मुख्य द्वार से हुआ जो नवादा,विल्सनगंज तहसील मार्ग से डार्लिंग रोड होते हुए पुनः प्रमोद संस्कृत पाठशाला पर पहुंचकर विसर्जित हो गई।
सुबह से ही प्रमोद संस्कृत पाठशाला परिसर में कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों का जमावड़ा शुरू हो गया।सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा और मुख पर देशभक्ति के नारे थे।बैंड-बाजे की धुन और “भारत माता की जय”वंदे मातरम” के जयकारों के बीच यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस मौके पर डीके भारद्वाज, अनुज माहेश्वरी,दीक्षा माहेश्वरी,सौरभ माहेश्वरी,जयंत माहेश्वरी,चौधरी पुत्तन आजाद,हिमांशु माहेश्वरी,देवेंद्र प्रजापति, मदनलाल, धर्मवीर शाक्य,बॉबी कोहली,कांता प्रसाद,दीपक माहेश्वरी,आकाश वाल्मीकि, दुर्गेश महेश्वरी, नितिन शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन पंक्तिबद्ध के साथ यात्रा में भाग लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में देशप्रेम और एकता की भावना जगाती हैं।उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
यात्रा का समापन प्रमोद संस्कृत पाठशाला परिसर में राष्ट्रगान के साथ हुआ।इसके बाद मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।पूरे दिन नगर का माहौल केसरिया और तिरंगे के रंग में रंगा रहा। जिसकी नगर में चर्चा होती रही।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

